Updated : June 03, 2026 06:07 pm IST
Pawarbhageshदिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन नाम के एक रेस्टोरेंट में बुधवार (3 जून) को भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह 09:45 पर इस आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद फायर सर्विस के कर्मचारियों ने बेसमेंट समेत पूरी इमारत से करीब 37 लोगों का रेस्क्यू किया. इनमें से कई लोग गंभीर घायल थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, इमारत में फंसे अन्य लोगों को ढूंढने और रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है.
DDMA साउथ डिस्ट्रिक्ट के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया, "जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया. इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है."
किसी और लाइसेंस की आड़ में चल रहा था होटल पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे हादसे दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है. यह होटल किसी और लाइसेंस की आड़ पर चलाया जा रहा था. समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिस वजह से आग नियंत्रण में आ सकी.
आग से बचने के लिए ऊपर से कूदे लोग एसडीएम ने जानकारी दी कि मालवीय नगर बिल्डिंग में आग फैलने के बाद बाहर आने के रास्ते नहीं बचे थे. स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग के आगे जमीन पर गद्दे लगा दिए थे. इसके बाद लोग बालकनी और खिड़की आदि से नीचे कूदे थे. एमसीडी से जानकारी मांगी गई है कि ऐसे कितने होटल और रेस्टोरेंट को रिहायशी इलाके में संचालन का लाइसेंस दिया गया है. सभी की एक रूटीन जांच की जाएगी.
ભાજપે ઇન્સ્ટાગ્રામ સ્ટાર અંકિતા પરમારને ફરી મેદાનમાં ઉતારી, ટિકિટ મળતા ચોંકી ઉઠ્યા દાવેદાર.